गुरुदेव से दिव्य-मंत्र प्राप्त करने के चार तरीके हैं-
- सामूहिक प्रोग्राम्स में, डायरेक्ट गुरुदेव से
- ऑनलाइन शक्तिपात दीक्षा
- टी.वी. द्वारा,
- विडियो सीडी
कृपया ध्यान दें-
- इन चारों विधियों में मंत्र गुरुदेव द्वारा ही दिया जाता है.
- ये गुरुदेव की आवाज़ है जो सुनने वाले के लिए कार्य करती है.
- गुरुदेव की आवाज़ एक एनलाईटण्ड (उपलब्ध हुआ) शरीर से आती है, इसलिए सुनने वाले के लिए कार्य करती है.
- किसी भी तरीके से मंत्र लें, मंत्र हमेशा सबके लिए एक ही रहेगा.
- लिखकर, या इशारे से किसी को भी मंत्र बताने का प्रयास ना करें जो दीक्षा के समय उपस्थित नहीं है
विधि-१ सामूहिक कार्यक्रम में गुरुदेव द्वारा शक्तिपात-दीक्षा
गुरुदेव के आदेशानुसार ये प्रोग्राम किसी भी गुरुवार को आयोजित किये जाते हैं. दीक्षा सामूहिक रूप से हिंदी भाषा में दी जाती है. (भारत से बाहर के लोगों के लिए इंग्लिश अनुवादक उपस्थित रहेगा). दीक्षा कार्यक्रम लगभग एक से डेढ़ घंटे का होता है. कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए किसी विशेष पोशाक की आवश्यकता नहीं होती है. इन कार्यक्रमों में किसी भी देश, भाषा, जाति, रंग, लिंग, धर्म, उम्र का व्यक्ति भाग ले सकता है. कार्यक्रम के आरम्भ में गुरुदेव सिद्धयोग का वैदिक-दर्शन समझाते हैं. फिर अंत में दिव्य-मंत्र देकर उपस्थित जन-समुदाय को १५-२० मिनट ध्यान करवाते हैं.
विधि-२ गुरु सियाग के द्वारा सिद्ध योग दर्शन की जानकारी एवं ऑनलाइन शक्तिपात दीक्षा
गुरु सियाग के द्वारा सिद्ध योग दर्शन की जानकारी एवं ऑनलाइन शक्तिपात दीक्षा के लिए यहाँ क्लिक करें .
विधि-३ जी.एस.एस.वाई. मंत्र-दीक्षा प्रोग्राम टी.वी. द्वारा
जी.एस.एस.वाई. मंत्र-दीक्षा प्रोग्राम वर्तमान में जी. जागरण चेनल पर दिखाया जाता है. समय की जानकारी हेतु “टेलीकास्ट शेड्यूल” क्लिक करें.
विधि-४ जी.एस.एस.वाई. मंत्र-दीक्षा प्रोग्राम की विडियो सीडी द्वारा
आप जी.एस.एस.वाई. मंत्र-दीक्षा की सी.डी. जोधपुर ए.वी.एस.के. आश्रम या आपके एरिया के निकटतम केंद्र द्वारा आर्डर करके मंगवा सकते हैं. या फिर आपके किसी मित्र या परिचित के पास से सी.डी. कॉपी कर सकते हैं. सी.डी. आवश्यकता होने पर बांटी जा सकती है.
|